विद्यालय में आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता झारिया जी, बी.ई.ओ. सर, बी.आर.सी. सर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक जी द्वारा अपने कर-कमलों से विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए बच्चों को पौधों का वितरण भी किया गया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिवार इस गरिमामयी आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
Photos-
























0 टिप्पणियाँ