सुबह की प्रार्थना | सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु

 सुबह की प्रार्थना 

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।


शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम,

विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।


शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम,

विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।

हाँ, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।


तुम्ही से है आगाज़ तुम्हीं से अंजाम प्रभु,

करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ।


सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।


गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम,

इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।


गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम,

इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।

हाँ, इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।


तुम्हीं से है हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु,

करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ।


सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।


सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ